फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर घंटे बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, खतरे के निशानके करीब पहुंची

Fri, 14 Jul 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बैराज से छोड़ा गया सरयू में पानी, बाढ़ की आशंका
विज्ञापन

तटबंधों पर बढ़ने लगा नदी का दबाव, दहशत में ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर हर घंटे बढ़ रहा है। एक घंटे में एक सेंटीमीटर नदी बढ़ रही है। बारिश के अलावा विभिन्न बैराजों से पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। 25 घंटे में 258829 क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 91.610 मीटर पर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 91.73 मीटर से महज 12 सेंटीमीटर नीचे है। खतरे का निशान 92.730, मीटर पर है।
नदी में गिरिजा बैराज से 115127, क्यूसेक, शारदा बैराज से 142466 और सरयू बैराज से 1236, क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। निकटवर्ती गांवों के लोग दहशत में आ गए हैं। दुबौलिया क्षेत्र के कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक करीब एक किलोमीटर तक नदी तटबंध से सटकर बह रही है। इससे बंधे पर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तटबंध के कटरिया गांव के सामने ठोकर नंबर एक पर भी नदी का दबाव है। यहां बाढ़ खंड लगातार मरम्मत कार्य में जुटा है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से लेकर दलपतपुर तक करीब 500 मीटर तक नदी का दबाव बरकरार है। इसी तटबंध के मोजपुर गांव के सामने ठोकर का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ। जलस्तर बढने से नदी व तटबंध के बीच बसे आधा दर्जन गांव के लोग बाढ की आशंका से सहम गए है। नदी वा तटबंध के बीच बसे सुविखा बाबू, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, टेढवा, भुवरिया, सतहा, देवारागंगबरार आदि गांवों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण चिंतित हैं कि कहीं रात में नदी ऊफान पर आकर तबाही न मचा दे। गौरा-सैफाबाद तटबंध के अवर अभियंता विजय प्रकाश ने बताया कि जलस्तर बढ रहा है। तटबंध पर हालत सामान्य है। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें