फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के तीन मामलों में 12 लोगों पर केस

Fri, 14 Jul 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस तीनों मामले की कर रही है जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवोुं में पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 12 लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के मझौवा चौधरी गांव निवासी राम अचल मौर्य ने आरोप लगाया है कि वह सब्जी बेचने बुधवार को मुस्लिम पैकोलिया बाजार गया था। सब्जी के दाम को लेकर मुस्लिम पैकोलिया गांव निवासी जैद मोहम्मद, अब्दुल मलिका व दो अन्य अज्ञात ने उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दूसरे मामले में अगरवा निवासी बृजेश कनौजिया ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात वह करीब 8:30 बजे सामान लेने गांव के दक्षिण गया था। घर लौटते वक्त बिजली बनाने की बात पर गांव के सन्नू, सुनील, सन्नू की पत्नी और बहू अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। उसके सिर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

तीसरे मामले में लालपुर पंडित गांव निवासी रामजी सोनी की पत्नी कोमल सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद में दस जुलाई की रात 10:30 बजे गांव के सुनील सोनी उनकी बहन खुशी, मां राजरानी और सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज निवासी उनके मामा लल्ला उर्फ रामअवतार अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। बचाव के लिए पति आए तो उनकी भी पिटाई की। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। चोटिल लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें