फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू का जलस्तर 18 सेंटीमीटर घटा, बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर घटा है। शनिवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 92.180 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से 55 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

जलस्तर घटने से बीडी और एलवी तटबंध के बीच बसे शंभूपुर, पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय, लकड़ी दूबे, कल्याणपुर, भरथापुर और अर्जुनपुर समेत कई गांवों की आबादी और खेतों में जमा बाढ़ का पानी निकल गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
हालांकि जलस्तर घटने के साथ नदी की धारा का कटान तेज होने से कुछ स्थानों पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं गांवों के निचले हिस्सों में जमा पानी में पशुओं का चारा और घास सड़ने से दुर्गंध उठने लगी है। घरों के आसपास गड्ढों में पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें