फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 घंटे में 21 सेमी घटा सरयू का पानी

Sun, 04 Aug 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अति संवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध पर पानी का दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर फिर तेजी से कम होने लगा है। एक घंटे प्रति सेंटीमीटर की गति से नदी घट रही है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर करीब 21 सेंटीमीटर कम हुआ है।
घटते जलस्तर के कारण अति संवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध व गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पानी का तेज दबाव बना हुआ है। बाढ़ खंड विभाग लगातार संवेदनशील स्थलों की निगरानी में जुटा हुआ है। सुबिका बाबू गांव और आंशिक टेढ़वा जाने वाले पगडंडी से पानी नीचे उतर गया है। लेकिन, कीचड़ के कारण लोगों को आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के पशुपालकों को पशुओं के चारे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, शनिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 92.360 पर रिकॉर्ड किया गया, जो कि लाल निशान से 92.730 से 37 सेमी नीचे पहुंच गया है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया की जलस्तर तेजी से घट रहा है। तटबंध की निगरानी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें