फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र में सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी सोमवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार शाम चार बजे सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से मात्र दो सेंटीमीटर नीचे 92.71 तक पहुंच गया है। अपस्ट्रीम में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से अनुमान है कि अगले कुछ घंटे में सरयू की धारा खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
नदी के बढ़ रहे जलस्तर ने विक्रमजोत ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की नींद उड़ा दी है। नदी संदलपुर पड़ाव सहित भरथापुर व कल्याणपुर गांव में कटान कर रही है। वहीं जलस्तर बढ़ने पानी गांव से सटने लगा है। संदलपुर गांव में बढ़े पानी व बीती रात हुई कटान से लोगों के होश उड़े हुए हैं और कटान रोकने के उपाय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि देर रात तक गांव के लोग नदी किनारे डटे रहे और हो रही कटान से गांव को बचाने की गुहार लगाते रहे। बताया कि बीते महीने लगातार गांव में रुक-रुककर कटान हो रही है। न तो बाढ़ खंड ही देखने पहुंचा है और न ही प्रशासन का ही कोई कर्मचारी देखने आया है। अवर अभियंता बाढ़ खंड आरके नायक का कहना है कि स्थित सामान्य है। जलस्तर बढ़ रहा है। कटान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें