फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर ऑटो चालक पर केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात ऑटो चालक पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में राजा बाजार, थाना पुरानी बस्ती निवासी शीला पत्नी हरीराम निवासी न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। उसने बताया कि बेटा अक्षय कुमार पांच अन्य लोगों को साथ नगर बाजार स्थित एक मैरिज हाल में खाना बनाने गया था। खाना बनाकर रात करीब 11 बजे ऑटो बुक कर घर आ रहा था। चालक शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो में सवार पांचों लोग घायल हो गए। अक्षय को ज्यादा चोट लगने के कारण उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें