पैकोलिया। सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मधवापुर पांडेय गांव में चार दिन पहले दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की निष्पक्ष जांच कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को ज्ञापन सौंपा। सरदार सेना के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने ज्ञापन में बताया है कि 13 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे हल्का लेखपाल अमरजीत सरोज ने मधवापुर पांडेय गांव में ही कविता देवी के घर पर रामकुमार वर्मा को बुलवाकर अपशब्द कहलवाया और मारने-पीटने के साथ जानमाल की धमकी भी दिलवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल अमरजीत सरोज ने जानबूझकर कर पक्ष-विपक्ष में विवाद उत्पन्न करवाया है। संवाद