फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संत रविदास की झांकी निकाली

विज्ञापन
संत रविदास जयंती पर नगर बाजार निकाला गया जुलूस। संवाद
विज्ञापन
लालगंज। संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती रविवार को लालगंज क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई। क्षेत्र के कोप, बारीघाट, बरतनिया, चकिया उर्फ बैरवा, चौबाह, लालगंज बाजार आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने संत रविदास की झांकी निकाली। इस दौरान में डीजे व बैंड बाजे की धुन पर युवा व महिलाएं थिरकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जुलूस का समापन लालगंज बाजार के मनवर संगम तट पर स्थित संत शिरोमणि रविदास के मंदिर पर हुआ। वहां पर दर्जनों गांवों का जुलूस एकत्रित हुए। मेला भी लगा। इस दौरान अरुण कुमार चौधरी, योगेंद्र, प्रसाद, राम चरन, रामधनी, शिव चरन, छोटेलाल, धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार संवाद के अनुसार, संत रविदास की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कोयलपुरा स्थित पंचशील पार्क में मेले का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु गुरु रविदास से संबंधित भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। रविदास जयंती के अवसर पर झांकियां भी निकाली गईं। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें