संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में संतकबीरनगर जिले का बाइक लिफ्टर पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक व एक बाइक के पुर्जे बरामद किए गए।
कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रणजीत उर्फ रंजीत शर्मा निवासी कुड़ी माफी थाना बखिरा संतकबीरनगर चोरी की बाइक एक जगह रखने के बाद उनके पार्ट को अलग-अलग कर कबाड़ की दुकानों और नेपाल ले जाकर बेच देता है।
ऐसा करने से चोरी की बाइक का प्रयोग करते पकड़े जाने का डर भी नहीं रहता था। कोतवाल ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी थीं। टीम ने मूड़घाट जंगल पुलिया के पास से आरोपी रणजीत उर्फ रंजीत शर्मा को दबोच लिया।
उसकी निशानदेही पर चार बाइक, एक कटी हुई बाइक, एक नंबर प्लेट, हेडलाइट व अन्य पार्ट के साथ ही एक मोबाइल फोन बरामद किया है।