फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीसीटीवी की निगरानी में संस्कृत के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व मध्यमा द्वितीय में 150 और उत्तर मध्यमा प्रथम में 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बृहस्पतिवार को जनपद के छह केंद्रों पर उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद के पूर्व मध्यम (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटरमडिएट) बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई। दो पालियो में हुई परीक्षा में सचल दल ने चार केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पाया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा में बस्ती में पूर्व मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 455 में 305 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 150 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाएं गए।
विज्ञापन

उत्तर मध्यमा प्रथम में 325 पंजकृत परीक्षार्थियों में 237 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दोपहर दो बजे शुरू हुए द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा हुई इसमें 199 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 33 अनुपस्थित पाए गएं।
..
- इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
श्रीरामशरण जनता जनार्दन संस्कृत महाविद्यालय रूधौली, इंदिरागांधी इंटर कालेज कप्तानगंज, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत विद्यालय नगर बाजार, श्रीराम जानकी कन्या इंटर कालेज महादेवा पगार, श्रीसंस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मखक्षेत्र मखौड़ा, श्रीमती मूर्तिमती संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धनघटा।
विज्ञापन


..
कोट
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार को सकुशल संपन्न हुई। इस सीसीटीवी की निगरानी में पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष और पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों का सचल दल ने निरीक्षण किया कहीं कुछ गड़बड़ नहीं मिला।
- जगदीश शुक्ल, डीआईओएस
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें