फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देते सफाई कर्मी-स्रोत सफाई कर्मी
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें डीपीआरओ पर सफाई कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने आरोप लगाया है। संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, संगठन मंत्री अमित कुमार चक्रवर्ती, जिला लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव ने कहा कि जनपद में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मई और जून 2026 का वेतन अब तक नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पहुंचे थे।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वेतन भुगतान का अनुरोध करने के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उन्हें अपमानित किया। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। संघ ने अपने आरोपों के समर्थन में जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 10 जुलाई तक सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार यादव, रूद्रनरायन उर्फ रूदल, संतोष कुमार, लालजी निषाद, भरतराम, रामपाल भारती आदि सफाईकर्मी व पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें