फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत के साथ ग्राम पंचायतों में भी छठ घाटों को सजाने में जुटे सफाईकर्मी

Sat, 14 Nov 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। नगर के साथ ही ग्राम पंचायतों में भी घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। नगर पंचायत के उकड़ा पोखरा, नेकुरहा पोखरा और करमहिया में बने घाटों को सजाने में कर्मचारी जुटे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाईकर्मियों की टीमें मुस्तैद हैं। छठ पर्व की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए व्रती महिलाओं को पूजा-अर्चना के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रामनगर ब्लॉक में इस बार 12 स्थानों पर घाटों की सफाई कराई गई है। प्रभारी एडीओ पंचायत आनंदपाल ने बताया कि व्रती महिलाओं को पूजा के लिए गांव से दूर न जाना पड़े, इसके लिए गांवों में बने पोखरों, तालाबों और सरोवरों की सफाई कराई गई है। बताया कि बड़ोखर, रामनगर, नेवलवा पोखरा बरगदवा, धोषण, भैसहियां, कुसम्हीकुंवर, बेलगड़ी, सकियाडीह, दरियापुर जंगल, मझारी, सगरा और नरखोरिया में बने पोखरों पर सफाईकर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। सभी घाटों की साफ-सफाई करा दी गई है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें