फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पानी बहाने के विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पकड़ी चंदा गांव में खेत में नाली का पानी बहाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने निम्मा देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। निम्मा देवी पत्नी तुलसीराम यादव ने तहरीर देकर बताया कि बरसात के कारण कोइल गौड़ की नाली का पानी उनके खेत में आ रहा था, जिससे धान की फसल गिर गई थी। उन्होंने कोइल को अपने खेत में पानी न गिराने के लिए मना किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 12 नवंबर को नगहरा निवासी कोइल ने अपशब्द कहते हुए उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अखिलेश को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अखिलेश की पत्नी सुनीता के साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें