फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक पर पेड़ गिरने से सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। संतकबीरनगर के पैड़ी-दानोकुइया मार्ग पर शनिवार को पेड़ गिरने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गनीराम के रूप में हुई है। गनीराम अपनी बाइक से गैस भरवाकर घर लौट रहे थे। पिड़वा करही गांव के पास अचानक एक पेड़ उनकी बाइक पर गिर गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

गनीराम रुधौली थाना क्षेत्र के बांसखोर खुर्द के निवासी थे। वह सांऊघाट विकास क्षेत्र के सेमरा गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। गनीराम की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सफाईकर्मी की असामयिक मौत से विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी गहरा शोक है।
-
कच्ची दीवार गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत
नगर बाजार। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबाह में बीती रात करीब दो बजे टीनशेड में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग मोतीराम के ऊपर बगल की मिट्टी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन


पीपल का पेड़ गिरने से दो बच्चे चोटिल
कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी के फरेदा जागीर गांव में शनिवार को तेज बारिश और आंधी के बीच बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के चलते एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक मकान के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में बगल स्थित टीन शेड का मकान भी आ गया। पेड़ गिरने से मकान और टीन शेड को नुकसान पहुंचा है। हादसे के दौरान वहां मौजूद दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें