फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमहट घाट पर संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत कुआनों नदी अमहट घाट की सफाई की गई। मिशन के मुख्य आयोजक लालमन चौधरी ने कहा कि यह अभियान देश के 11 सौ से अधिक स्थानों पर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। मिशन का उद्देश्य जल संरक्षण एवं उसकी स्वच्छता है। प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक होता है। मिशन इसी उद्देश्य को लेकर हर मानव को प्रेरणा देता है कि अगर हम सब से जल का उपयोग कर स्वत: ही अनेक बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं। मिशन के संचालक आज्ञाराम ने बताया कि 100 से अधिक सेवादल के स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। इस मौके पर महिला सेवादल की संचालक केतकी, क्षेत्रीय संचालक राजमन, ऑडिटर दयाराम आर्य, डॉ. नवीन सिंह,त्रिपुरारी पांडेय, अरविंद शिक्षक किशन देव, अमरनाथ, अजीत,अंबिका,भूपेंद्र, त्रिभुवन, राम नवल, शिवनारायण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें