फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैमाइश कराकर तालाब की जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के ग्राम दतुआखोर में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण।
विज्ञापन
- बुलडोजर की मदद से राजस्व कर्मियों ने कराई खोदाई
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। बनकटी क्षेत्र के ग्राम बेंदूखोर उर्फ दतुआखोर में शनिवार को तालाब की जमीन की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम ने की। इस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। पैमाइश के बाद राजस्व कर्मियों ने बुलडोजर से तालाब की खोदाई कराई।
ग्राम पंचायत में गाटा संख्या-14 में 0.064 हेक्टेयर जमीन तालाब के नाम दर्ज है। इस पर कुछ लाेगों ने टीन शेड, छप्पर और दीवार बनाकर कब्जा कर लिया था। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। इसके बावजूद किसी ने कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद बुलडोजर से तालाब की जमीन को खोदा गया। इस मौके पर बीडीओ धनेश यादव, राजस्व निरीक्षक अनिल मिश्र, अजय बक्शी, त्रिभुवन विश्वकर्मा, मनोज श्रीवास्तव, अर्जुन कुमार वरुण, प्रधान गीता, सुबेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें