फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांसद से मिले संदीप के परिजन, न्याय की गुहार

Mon, 19 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी से मिले संदीप के परिजन।
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। रवई नदी में डूबे संदीप के परिवार के लोगों ने रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी से मिलकर न्याय की गुहार किया है। सांसद ने उच्चाधिकारियों से जांच कराने का भरोसा दिलाया है। मृतक संदीप के चाचा बाबूराम का कहना है कि पुलिस उन लोगों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। दलील दिया कि संदीप तैरना जानता था और जिस जगह डूबने की बात बताई जा रही है, वहां की गहराई मात्र छह फीट है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 जून को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कच्चीपुर(भूपालपुर) गांव का रहने वाले संदीप कुमार विश्वकर्मा का रवई नदी में शव मिला था। उसके चाचा बाबूराम का कहना है कि वह गन्ने की सिंचाई कर रहा था। 11 बजे घर से खाना खाकर खेत में जाने के लिये निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर चाचा ने फोन किया तो संदीप ने बताया कि करचोलिया के पास सांड भगाने आया है। दोपहर दो बजे सूचना मिली कि संदीप का शव बघौड़ा गांव के निकट रवई नदी (ढोढ़रहवा घाट) पर पानी में पड़ा है। चरवाहों ने शव निकालकर फोटो वायरल किया। परिवार के लोग और पुलिस पहुंची तो उसकी बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली और बाइक की चाभी और मोबाइल गायब थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो डूबने से मौत की पुष्टि हुई। उसके आहार नली, पेट और लेंस आदि में पानी व बालू भरा मिला था। इस आधार पर पुलिस का दावा है कि वह नहाने गया था जहां डूबने से मौत हो गई। मगर परिवार के लोग कह रहे हैं कि उसे तीन लोग साथ लेकर गए और डुबाे कर मार डाले।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें