फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष मुद्दा विहीन, भाजपा का पलड़ा भारी : डिप्टी सीएम

Mon, 19 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर महादेव शुक्ल डिग्री कालेेज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को कार्यकर्ताओं ने माला पहन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के चुनाव में विपक्ष के कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा का पलड़ा भारी है। मोदी, योगी की सरकार ने चार करोड़ गरीबों को आवास, 12 करोड़ लोगों को शौचालय, 12 करोड़ लोगों को रसोई गैस कनेक्शन, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दिलाने का काम किया है। वह गौर के पं. महादेव शुक्ल पीजी कालेज में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं। सरकार के कार्यों को देख विपक्षी दल बौखला गए हैं। पहले दूसरी पार्टियों की सरकारों में लूटखसोट होती थी। गरीबों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं में कमीशन लिया जाता था। वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद गरीबों की योजनाओं में कमीशनखोरी बंद की गई। मोदी सरकार ने 50 करोड़ गरीबों का खाता खोलकर सभी योजनाओं का पैसा सीधे उनके खाते में भेजना शुरू किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश व प्रदेश की जनता जागरूक हो गई है। उन्हें पता है कि अगर सपा को ऑक्सीजन देंगे तो गुंडों का राज हो जाएगा। बसपा का साथ देंगे तो वह कांग्रेस की बैसाखी बन जाएगी। देशवासी 2014 के बाद से लगातार बदलाव देख रहे हैं। इसके पहले हिंदुस्तान निराशा के गर्त में डूबा था। आज देश विश्व गुरु बनने की ओर है। तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो भारत विश्व गुरु के रूप में जाना जाएगा। अन्य सरकारों में आतंकवादियों पर गोली चलाने का आदेश नहीं था। भाजपा सरकार आते ही सेना को गोलियों का जवाब गोली से देने का आदेश दिया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में जनता, जनार्दन ने अभी से मन बना लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया। आह्वान किया बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ अभी से लग जाएं। आम जनमानस के बीच मोदी, योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएं। कार्यक्रम को सांसद हरीश द्विवेदी, प्रभारी मंत्री राकेश सचान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत, बभनान नगर पंचायत के चेयरमैन प्रबल मलानी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजन का जिम्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला ने संभाला।
उपमुख्यमंत्री का उड़नखटोला तीन घंटे देर से शाम चार बजे पहुंचा। फिर भी लोग डटे रहे। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अध्यक्षता की। संचालन विवेकानंद ने किया। इस मौके पर अमरदीप शुक्ला, गणेश नारायण मिश्र, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अमन शुक्ला, रिंकू दुबे, विनोद सिंह, इं. वीरेंद्र मिश्र, वरुण पांडेय, अनुपम पांडेय, पंकज शुक्ल, पंकज दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें