बभनान। रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी रोकने के लिए उप जिलाधिकारी हर्रैया उमाशंकर तिवारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ बाजार स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर छापा मारा। इससे स्थानीय मिठाई कारोबारियों में हलचल मच गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश तिवारी ने बताया कि एक दुकान से लड्डू व छेने की मिठाइयों के नमूने लिए गए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि त्योहार में मिठाई कारोबारी मिलावट करने लगते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद