गायघाट (बस्ती)। कलवारी थानांतर्गत गायघाट पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर विशुनपुरा के एक घर में दिन दहाड़े दीवार फांदकर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे झारखंडेश्वर नगर वार्ड (विशुनपुरा) की बस्ती के धर्मराज के घर के लोग खेत में सिंचाई करने गए थे। बेटी छत पर कपड़े सुखाने गई थी, तभी एक युवक घर में चोरी करने के लिए घुस गया। कलवारी थाने में तहरीर देकर धर्मराज ने कहा है कि जब बेटा राम धीरज घर पहुंचा तो चोरी करने आए गांव के युवक को देखकर हैरत में पड़ गया। पूछताछ करने पर वह भड़क गया और हाथापाई करते हुए फरार हो गया। धर्मराज ने तहरीर में कुछ गहने और रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। संवाद