फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समाजवादी साइकिल यात्रा संतकबीरनगर रवाना

Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सपा के कार्यकर्ताओ ने साइकिल यात्रा का किया स्वागत।
विज्ञापन
बस्ती। ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ समाजवादी साइकिल यात्रा बस्ती में रविवार को पूरी हो गई। सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में रविवार को यह यात्रा सिविल लाइन से संतकबीर नगर जनपद में के लिए रवाना हो गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। कहा कि यह यात्रा समाजवादी पार्टी के संदेश को जनपदवासियों तक पहुंचाने में सफल रही।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा सिविल लाइन से शास्त्री चौक, कंपनी बाग, रोडवेज, पटेल चौक, हडिया होते हुए परसाजाफर पहुंची। यहां आयोजित सभा में सपा नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, उत्पीड़न और भाजपा सरकार की मनमानी पर कटाक्ष किए। सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, उससे तय है कि भाजपा सरकार के दिन अब लंबे नहींं है।
विज्ञापन


यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, विजय विक्रम आर्य, मो. सलीम, अरविन्द सोनकर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें