फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : राजस्व संबंधी मामलों का नहीं हो पाया निस्तारण

विज्ञापन
फोटो परिचय सोनहा थाने मे आयोजित समाधान दिवस मे लोगो की शिकायते सुनते एसडीएम हिमांशु कुमार व सीओ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, रास्ता-नाली और अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायतें पहुंची। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। हालांकि, लेखपालों के कार्य बहिष्कार से राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, थाने में जॉइंट मजिस्ट्रेट सदर अपूर्वा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय और राजस्व टीम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 10 मामलों में एक का मौके पर निस्तारण हो पाया। शेष मामलों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की समस्याओं के निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परशुरामपुर संवाद के अनुसार, थाने में तहसीलदार हर्रैया (न्यायिक) चंद्रप्रकाश यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां कुल 16 मामले आए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। बनकटी संवाद के अनुसार, लालगंज थाने में छह प्रार्थना पत्र आए। इनमें पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित एक-एक मामले का निस्तारण किया गया। शेष चार राजस्व संबंधी मामले लंबित रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि नायब तहसीलदार रविकुमार की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ, लेकिन लेखपालों के विरोध के चलते काम प्रभावित रहा। कलवारी संवाद के अनुसार, थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व संबंधी नौ मामले आए। इनमें से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान लेखपाल काली पट्टी बांधकर पहुंचे। समाधान दिवस में उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह, पंकज कुमार, राजस्व निरीक्षक शिवनारायण, कीर्ति कुमार और अरविंद समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली थाना में छह मामले आए। जिसमें से एक का निस्तारण कराया गया। सीओ कुलदीप और प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह सुनवाई की।

पुरानी बस्ती में एक मामले की हुई सुनवाई
पुरानी बस्ती। थाने में नायब तहसीलदार अभय कुमार और प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने एक फरियादी की शिकायत सुनी और उसका निस्तारण कराया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें