फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बायोमेट्रिक हाजिरी पर ही मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सरकारी अस्पतालों में बाॅयोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य हो गई है। बायोमेट्रिक हाजिरी में जितने दिन उपस्थित रहेंगे, उतने दिन का ही वेतन स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा। इस बाबत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने सीएमओ, जिला स्तरीय अस्पतलों के प्रमुखों को पत्र जारी किया है। पत्र में लिखकर स्वास्थ्य इकाईयों पर बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित कराने का दिशा-निर्देश जारी दिया है।
विज्ञापन

महानिदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी व्यवस्था अपनाए जाने के लिए अधिकारी अपने नियंत्रण में संचालित अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों व अस्पताल स्टॉफ की हर दिन की हाजिरी बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उसी हाजिरी के अनुसार चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ का मासिक वेतन जारी होगा।
जानकारों का कहना है कि जिला स्तरीय अस्पतालों व सीएमओ कार्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था पूर्व में चल रही थी। कोरोना कॉल में इसे बंद करा दिया गया था। चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ के समय से अस्पताल न पहुंचने की लगातार शिकायत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें