फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो सफाईकर्मी का वेतन बाधित, तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। विकास खंड रुधौली में तैनात पांच सफाई कर्मियों पर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। सीडीओ के निर्देश के बाद बीडीओ रुधौली अनिल यादव ने दो सफाई कर्मचारी का वेतन बाधित किया है। जबकि तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान शिकायत मिलने के बाद सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। परिसर में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण पाया। इस सीडीओ ने नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर बीडीओ ने अवर अभियंता चंदन गुप्ता को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब-तलब किया है। सीडीओ ने स्थापना पटल से संबंधित सेवा पुस्तिकाएं सत्यापित न पाए जाने पर नाराजगी जताई। बीडीओ ने संबंधित पटल के प्रभारी जुलफेकार अहमद सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस किया है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम पंचायत बखरिया के निवासी जाहिद अली ने शिकायत किया कि गांव में तैनात सफाईकर्मियों द्वारा सफाई न किए जाने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सीडीओ के निर्देश पर गांव में तैनात सफाईकर्मी जवाहर लाल और अमलेश कुमार का मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत बांसखोर कला के निवासी सूरज ने शिकायत दर्ज कराई कि गुजरपुरवा से बांसखोर कला जाने वाली सड़क करीब 200 मीटर तक दब गई है। जिससे वहां जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ अनिल यादव ने सचिव तीरथ प्रसाद से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल बंद मिला। मोबाइल बंद रखने को लापरवाही मानते हुए बीडीओ ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें