फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खराब फीडबैक पर छह एडीओ पंचायत का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर छह सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर कार्रवाई हुई है। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने छह एडीओ पंचायत का वेतन रोक कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्पष्ट जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीपीआरओ ने बस्ती सदर, सांऊघाट, रुधौली, हर्रैया, कप्तानगंज, परशुरामपुर के एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि शिकायतों के निस्तारण में एडीओ पंचायत की ओर से लापरवाही बरती जाती रहती है। इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर से हो रही है। निस्तारण की अवधि खत्म होने के बावजूद आईजीआरएस पोर्टल पर इन शिकायतों की पेंडेंसी (लंबित) बनी रही है। मामले में शासन स्तर से इस संबंध में डीपीआरओ से जवाब तलब किया गया था।
इसके बाद एडीओ पंचायत के आईडी पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई, जिसमें लापरवाही सामने आई। डीपीआरओ ने बताया कि एक अप्रैल से 28 अप्रैल तक के शिकायत फीडबैक की समीक्षा की गई, जिसमें छह ब्लॉकों में 33 प्रतिशत फीडबैक प्राप्त हुए। जिसमें 16 प्रकरण में असंतुष्ट फीडबैक जो 48 प्रतिशत है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल का सख्त आदेश है कि 30 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट फीडबैक न हो। इसके दायरे में छह एडीओ पंचायत सहजराम, नंदलाल, रमेश यादव, जय प्रकाश राय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, शिवकुमार लाल श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें