संत रविदास की जयंती मनाते अनुयायी। स्रोत आयोजक
- फोटो : सिरसागंज सीएचसी पर नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
बस्ती। मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देने वाले समाज सुधारक संत रविदास की जयंती पर रविवार को जनपद में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। साऊंघाट तृतीय जिला पंचायत क्षेत्र के पकरी नासिर, धौरहरा, रमवापुर, कनैली, बिल्लौर, सोनहटी, खझौला, नरियाव, मुजहाना, भुड़ली, कुर्थिया सहित अन्य गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रमों में संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मूलचंद आजाद ने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया, जिसे आज के समाज में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम संत रविदास के बताए मार्ग पर चलें तो समाज से भेदभाव, अशिक्षा और कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने की अपील की। मूलचंद आजाद ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों को पहचान सकता है।