बहादुरपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुरा में लम्बे समय से रिक्त उचित दर विक्रेता का चयन बुधवार को मतदान के माध्यम से हुआ। उचित दर विक्रेता के लिए सहेली स्वयं सहायता समूह व 786 स्वयं सहायता समूह के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सहेली स्वयं सहायता समूह ने 786 स्वयं सहायता समूह के 279 मतों के मुकाबले 313 मत पाकर विजय प्राप्त किया।
उचित दर विक्रेता के चयन हेतु बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रभारी बीडीओ सुरेन्द्र नाथ चौधरी की मौजूदगी में ग्राम प्रधान शांती देवी की अध्यक्षता में चयन की प्रक्रिया शुरू हुआ। दोनो समूहो ने आवेदन किया उसके बाद उपस्थित ग्रामीणो से उनके पक्ष में राय जानकर दो अलग लाइन बनाया गया। जिसकी गणना के बाद सहेली स्वयं सहायता समूह को विजयी घोषित करते हुए उचित दर विक्रेता की जिम्मेदारी सौपा गया।
इस मौके पर सचिव शिवशंकर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, कलवारी पुलिस के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।