टिनिच। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर 72 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जिसकी पहचान गौर के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत कैथोलिया निवासी पार्वती के रूप में हुई। लोगों का कहना है कि टिनिच रेलवे स्टेशन और पश्चिमी आउटर सिग्नल के बीच में पार्वती देवी ट्रेन के सामने कूद गई। पार्वती देवी के पांच बेटे हरिश्चन्द्र, राम चन्द्र, मूलचन्द, प्रेमचंद, लालचंद, श्रीचंद हैं। वह अपने दूसरे बेटे राम चन्द्र के साथ रहती थीं। घर में मामूली विवाद के बाद बुधवार को शाम लगभग 5.15 बजे जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गयी। इससे मौके पर उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद