फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुनि विश्वामित्र ने राम-लखन को मांगा

Wed, 29 Oct 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फोटो: रंगमंच पर राजा दशरथ व विश्वामित्र संवाद का दृश्य- संवाद
विज्ञापन
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक के यदुवंश पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मालपुर वैष्णोपुर में रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार की रात भक्तिमय माहौल में कलाकारों ने विश्वामित्र मुनि के आगमन, ताड़का और मारीच-सुबाहु वध की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

राक्षसों द्वारा बार-बार यज्ञ नष्ट किए जाने से व्यथित मुनि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने का निवेदन किया। दशरथ ने उनकी कम उम्र का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, किंतु गुरु वशिष्ठ की सलाह पर अंततः उन्होंने दोनों को मुनि विश्वामित्र को सौंप दिया और उनसे शस्त्र शिक्षा देने का अनुरोध किया। विश्वामित्र के साथ जाते समय मार्ग में राक्षसी ताड़का का वध कर राम ने अपने पराक्रम का परिचय दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें