फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनाव ड्यूटी के दौरान बेहोश हुए सफाई कर्मी की मौत

Wed, 29 May 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान चक्कर खा कर गिरा था
विज्ञापन


12वें दिन लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। ग्राम पंचायत भतरिन्हवा के पलान में तैनात सफाई कर्मचारी विजय सेन पटवा की राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज में साफ-सफाई के दौरान चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़े थे।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौआमीर गांव निवासी विजय सेन पटवा सांऊघाट के ग्राम पंचायत भतरिन्हवा का पुरवा पलान में तैनात थे। राजकीय पॉलिटेक्निक में 22 मई को प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा थी, जिसमें सांऊघाट के न्याय पंचायत मझौआमीर के समस्त सफाई कर्मचारियों की डयूटी 18 मई से पॉलिटेक्निक में लगी थी।
विज्ञापन

सफाई कार्य करते समय सफाई कर्मी विजय सेन पटवा चक्कर खा कर जमीन पर गिर गए। उसी दौरान पर्यवेक्षक सीपी चौधरी के निर्देश पर अन्य सफाई कर्मियों ने उन्हें घर भेजवाया। घर पर स्वास्थ्य बिगड़ता देख परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। स्वास्थ्य लाभ न होता देख 26 मई को राम मनोहर लोहिया लखनऊ लेकर गए, जहां 27-28 मई की रात एक बजे मौत हो गई।
पत्नी ममता ने बताया कि पति को लिवर में दिक्कत थी, मगर निर्देश के बाद वह काम करने चले गए। वहां काम निपटा रहे थे कि सुबह 11 बजे उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गए। लखनऊ में चिकित्सकों ने मौत का कारण नहीं बताया।
विज्ञापन


...
अनाथ हुई डेढ़ साल की बच्ची
सफाई कर्मी की मौत से डेढ़ साल की बच्ची रागिनी के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी ममता, मां भानमती, अजिया दादी झिनका देवी, दादा जगदीश प्रसाद, दादी सावित्री देवी, छोटा भाई नीरज पटवा व आर्यन पटवा सहित मेहमानों का रो-रो कर बुरा हाल है। सफाई कर्मी के घर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामबहादुर, हरिश्चन्द, सतीश कुमार, चंद्रदेव, जसवंत कुमार, राकेश कुमार, विजय प्रकाश, संतोष कुमार, राम जतन, रामकोमल, लालमणि सहित कर्मी सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें