सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओडवारा व कप्तानगंज हाइवे के गढहा गौतम में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
ओडवारा प्रतिनिधि के अनुसार मुंडरेवा थाना क्षेत्र के बस्ती कांटे मार्ग पर बटेला चौराहे के निकट बृहस्पतिवार को शाम बाइक व साइकिल के आमने सामने की भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में बनकसही निवासी 15 वर्षीय अंकित की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार रुधौली निवासी राजेश त्रिपाठी व एक अन्य साइकिल सवार बटेला गांव निवासी आलोक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने अंकित को मृत घोषित किया, जबकि दो अन्य का इलाज किया जा रहा है।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार हाइवे पर गढ़हा गौतम के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से गोंडा जा रहे आर्य नगर गोंडा निवासी जटा शंकर (28) पुत्र राम किशुन व उनकी पत्नी को चपेट में ले लिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया है।