फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सच्चिदानंद प्रकरण की सुनवाई आज, पीड़िता के बयान पर होगी जिरह

Mon, 01 Apr 2024 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आश्रम में साध्वियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में घिरे सच्चिदानंद केस सोमवार को सुनवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ की पीड़िताओं के बयान पर पिछली सुनवाई के दौरान 19 व 20 मार्च को लंबी जिरह की गई थी। हालांकि, कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई और न्यायालय ने एक अप्रैल की तारीख तय कर दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कथित बाबा सच्चिदानंद पर दर्ज मामलों की चार फाइलों में आरोप तय किए जा चुके हैं। इसमें पीड़िताओं का बयान कराया जा रहा है। पहले 14 मार्च को बयान दर्ज होना था। मगर फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विजय कुमार कटियार की अदालत में पीड़िता की तरफ से मोहलत का प्रार्थनापत्र दिया गया। कहा गया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए गवाही दर्ज कराने के लिए न्यायालय में उपस्थित होने में असमर्थ है। ऐसे में न्यायालय ने गवाही के लिए 19 मार्च की तारीख तय की गई थी। 19 और 20 मार्च को गवाही व जिरह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें