मानिकचन्द। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैंड़ा चौराहे पर रविवार को एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। बस्ती से रुधौली की तरफ सवारी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा कार के पीछे जा टकराया। ई-रिक्शा में बैठी महिला का सिर आगे शीशे में जा टकराया। इससे उसकी नाक से खून से बहने लगा।
कार का पिछला दहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का रिम टूट गया और टायर फट गया। पुलिस चालक को लेकर थाने गई और घायल महिला को जिला अस्पताल भेजवाया गया। थाना क्षेत्र के भादी बुजुर्ग गॉव निवासी भाजपा नेता सूर्य प्रकाश शुक्ल लल्लू रविवार सुबह साढ़े नौ बजे पैड़ा चौराहे पर कार खड़ी कर सामान ले रहे थे। कुछ देर बाद बस्ती से सवारी लेकर रूधौली जा रका ई-रिक्शा जा टकराया। चालक आदित्य निषाद निवासी चाई टोला, दक्षिण दरवाजा पुरानी बस्ती को लोगों ने पकड़ लिया। ई-रिक्शा में सवार दो बच्चे व दो महिलाएं आगे की सीट पर उछल कर आ गई। कार मालिक सूर्य प्रकाश शुक्ल ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है। संवाद