फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

111.76 करोड़ से चमकेंगी ग्रामीण क्षेत्र की 241 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
111.76 करोड़ से चमकेंगी ग्रामीण क्षेत्र की 241 सड़कें
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक ने भेजा है 139.20 किमी की सड़कों का प्रस्ताव
टूटकर ध्वस्त हो चुके हैं कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खतरनाक गड्ढों में तब्दील जिले की 241 ग्रामीण सड़कों को चमकाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक ने 139.20 किमी की लंबाई में इन सड़कों का सर्वे करने के बाद एस्टीमेट तैयार करवाकर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इन सड़कों का कायाकल्प होना शुरू हो जाएगा।
ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के विधायकों व सांसद सांसद हरीश द्विवेदी से इन सड़कों को बेहतर बनाने की मांग की थी। नतीजतन, विधायकों व सांसद ने जिला प्रशासन के जरिए जिले की 241 सड़कों की सूची दो माह पहले पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के तत्कालीन एक्सईएन शुभनारायन को सौंप दिया था।
विज्ञापन

एक्सईएन ने सहायक अभियंता पंकज कुमार सिंह, सहायक अभियंता प्रियांक मणि त्रिपाठी, तकनीकी अभियंता प्रतीक त्रिपाठी, जूनियर इंजीनियर हरेराम, सुनील दत्त व अभिषेक सिंह की टीम से सर्वे व एस्टीमेट तैयार करवाकर शासन को भेज दिया था। इसी बीच विभाग में फेरबदल हो गया। इसके चलते अभी तक प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सकी। इससे जिले की तकरीबन ढाई सौ सड़कों का उद्धार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्रस्ताव स्वीकृत होते ही काम होगा चालू
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर धन मिलते ही सड़क मरम्मत का काम चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें