फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक को सरेराह हॉकी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक को सरेराह हॉकी से पीटा
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के अक्सड़ा पुल के पास ऑटो चालक को मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने हॉकी से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। घायल ने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को मोबाइल से दी। थोड़ी ही देर में परिवार के लोग आए और घायल को लेकर चले गए।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया निवासी शहाबुद्दीन ऑटो चलाकर अपने परिवार वालों का पेट पालते हैं। रविवार शाम को वह ऑटो लेकर कलवारी की तरफ जा रहे थे। अक्सड़ा पुल के पास पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग आए । ऑटो चालक को रुकने का इशारा करके रोका और चारों ने हॉकी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें