कुदरहा। ब्लॉक क्षेत्र के एक वृद्ध का माथा उस समय चकरा गया जब उसे पता चला कि कागज में मृत घोषित कर उसकी पेंशन बंद कर दी गई। खुद को कागजों में जिंदा साबित करने के लिए ब्लॉक के अधिकारियों की मिन्नतें कर रहा है।
विकास खंड कुदरहा के जिभियांव निवासी 70 वर्षीय असगर अली की पेंशन बंद हुई तो वह शिकायत लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास गए। जिला समाज अधिकारी ने बताया तुम्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिलेगी क्योंकि तुम्हारे वृद्धा पेंशन आईडी पर 6 फरवरी 2025 को मृतक घोषित कर दिया गया है। यह सुनते ही असगर अली के होश फाख्ता हो गए। लगभग 10 वर्षों से वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा था। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। संवाद