फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 5 किमी रेस प्रतियोगिता में आज दौड़ लगाएंगे धावक

Fri, 15 Aug 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को 5 किमी बालक/बालिका वर्ग के बीच क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में धावक भाग लेंगे। सुबह 5.30 बजे से ही धावकों को स्टेडियम में प्रवेश मिलने लगेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

रेस शास्त्री चौराहे से प्रारंभ होकर कंपनीबाग से बाएं मुड़कर फौब्वारा चौराहे से दाहिने रौता चौराहे तक पहुंचेगी। यहां से वापस तहसील गेट के सामने स्टेडियम गेट पर पहुंचकर समाप्त होगी। इसके लिए सुबह 5.30 बजे से पंजीकरण प्रारंभ किया जाएगा। बताया सभी धावकों को इस प्रतियोगिता हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। निशुल्क प्रतियोगिता में विजयी धावकों को खेल विभाग की ओर पुरस्कृत भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें