रन फार इंपॉवरमेंट मिनी मैराथन विजेता को पुरस्कृत करते एसपी अभिनंदन- पुलिस
बस्ती। महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “रन फॉर इंपॉवरमेंट” मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन पुलिस लाइंस से प्रारंभ होकर अमहट घाट तक आयोजित की गई।
एसपी अभिनंदन ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस आयोजन में लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मधु शर्मा (एनसीसी) ने प्रथम स्थान, महिला आरक्षी सोना (महिला थाना) ने द्वितीय स्थान और अर्चना पाल (एनसीसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मिनी मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया और उत्साह व जोश के साथ दौड़ पूरी की। एसपी ने कहा कि यह मिनी मैराथन न केवल महिलाओं की शारीरिक और मानसिक ताकत को दर्शाता है, बल्कि समाज में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा समाज बनाना है, जहां हर महिला बिना किसी डर के अपनी क्षमताओं का उपयोग कर सके।