- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने की योजनाओं समीक्षा की
बस्ती। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी बुधवार को बस्ती पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में कोई भी मादक पदार्थ न बिकने पाए। बाल मजदूरी बंद कराने के लिए श्रम विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाए। होटलों और चाय-पान की दुकानों पर बाल श्रम कतई न होने पाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिले में 233 तथा पीएम केयर के पांच बच्चों को लाभ दिया गया है। निर्देश दिए कि एक युद्ध नशे के विरुद्ध योजना के तहत प्रत्येक स्कूलों में प्रहरी क्लब बनाएं जाएं। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि मदिरा की दुकानें निर्धारित मानक के अनुसार ही संचालित हो तथा वहां पर कैमरे भी लगवाए जाएं।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों पर किसी प्रकार की नशीली दवाएं न बिकने पाए। दवा की दुकानों पर कैमरे की व्यवस्था के साथ यह सुनिश्चित करें कि ग्राहकों को कंप्यूटरीकृत बिल दिया जाए। यह भी निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रह जाए। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य दिलाएं।
-
जिला कारागार का किया निरीक्षण
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने जिला कारागार, बहादुरपुर ब्लॉक, ऑगनबाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यायल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।