फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: बस्ती में भाजपा-बसपा समर्थकों में घमासान, थानेदार और सिपाही घायल, गाड़ियों के टूटे शीशे

Sun, 27 Feb 2022 11:10 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सीओ शेषमणि उपाध्याय के अलावा हरैया, गौर, छावनी थाने की फोर्स भी पहुंच गई। कुछ देर बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव भी पहुंचे और बसपा प्रत्याशी व अन्य लोगों से पूछताछ की। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बीएसपी और भाजपा के समर्थकों में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के हरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परशुरामपुर कस्बे में पठकापुर संपर्क मार्ग तिराहे पर स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर शनिवार आधीरात को पहुंचे लग्जरी गाड़ियों पर सवार भाजपा समर्थकों से जमकर झड़प हुई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसओ परशुरामपुर समेत दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। इस दौरान बसपा कार्यालय के बाहर खड़ी बसपा उम्मीदवार राजकिशोर सिंह की गाड़ी और दो अन्य लग्जरी वाहनों पर पथराव किए गए, जिससे उनके शीशे टूट गए। बवाल की सूचना पर जब बसपा समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा तो बवाल करने वाले कस्बे की तरफ भागे।

उसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रही भाजपा की प्रचार में लगी दो लग्जरी कार पर बसपा समर्थकों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सीओ शेषमणि उपाध्याय के अलावा हरैया, गौर, छावनी थाने की फोर्स भी पहुंच गई। कुछ देर बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव भी पहुंचे और बसपा प्रत्याशी व अन्य लोगों से पूछताछ की। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें