बस्ती। बच्चों को मिजिल्स, रूबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के 9.42 लाख बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है।
जिले भर में अभियान चलाकर नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे की कवायदों के बाद प्रदेश में जनपद की रैंकिंग पांचवें से सातवें नंबर पर पहुंच गई है। 26 नवंबर 2018 को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 9 लाख 34 हजार 750 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। इसके लिए स्कूलों में जहां शिविर लगाया गया, वहीं लगभग 348 टीमों ने घर-घर घूम कर बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग रणनीति तैयार कर रही है। कुुछ ऐसे भी लोग है जो भ्रम के चलते अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। ऐसे लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
99.1 प्रतिशत बच्चे हुए प्रतिरक्षित
रूबेला टीकाकरण के लिए जिले को 9.42 लाख बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए महकमे की ओर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। 26 नवंबर से शुरू हुए अभियान के तहत पूरे जिले में 99.1 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर लिया है। विभागीय सूत्रों की माने तो कुछ क्षेत्रों में ज्यादा समस्या आ रही है क्योंकि कुछ लोगों में टीकाकरण को लेकर भ्रम की स्थिति है।