फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में होंगी आरटीओयू की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त में होंगी आरटीओयू की परीक्षाएं
विज्ञापन

कुलपति ने जारी की गाइडलाइन, पूरे विश्वविद्यालय में 60 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
डिप्लोमा की एक और पीजी डिप्लोमा की डेढ़ घंटे चलेंगी परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज (यूपीआरटीओयू) की परीक्षाएं अगस्त के प्रथम सप्ताह में होंगी। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय आधार पर दिए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
यूपीआरटीओयू के सभी पाठ्यक्रमों में लगभग 60 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना है। कोरोना काल के कारण विवि प्रशासन ने अगस्त में पूरे प्रोटोकाल के साथ परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। छात्रों की सहूलियत के लिए एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों को एक पेपर में समाहित किया जाएगा। सभी प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय आधार पर होंगे। परीक्षार्थियों को ओएमआर आंसर शीट मुहैया कराई जाएगी। प्रमाण पत्र और डिप्लोमा कार्यक्रमों की परीक्षा के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। जबकि पीजी डिप्लोमा और डिग्री कार्यक्रम की परीक्षा का समय डेढ़ घंटा निर्धारित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार नामांकित कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के छात्रों की ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही जिन छात्रों को पिछले वर्ष प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर या मध्यवर्ती सेमेस्टर में प्रोन्नत कर दिया गया था, उन्हें भी इस बार परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। इसके लिए बहुत जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक कर परीक्षा संबंधी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में रहेगी पारदर्शिता
यूपीआरटीओयू की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में 12 क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, मेरठ, आगरा, कानपुर, झांसी, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी और नोएडा में स्थापित हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पूरी तरह पारदर्शिता रखी जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि उनके क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा का संचालन हो।
विज्ञापन

15 जून से जमा होंगे असाइनमेंट
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती स्थित यूपीआरटीओयू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि सभी छात्र असाइनमेंट पूरा करके 15 जून से जमा करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें