फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1237 वाहनों की आरसी के लिए आरटीओ ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 1237 वाहन स्वामियों से बकाया कर वसूलने के लिए एआरटीओ ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आरसी यानी की रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करने का अनुरोध किया है। इन वाहनों से टैक्स की वसूली राजस्व विभाग करेगा।
वित्तीय वर्ष का अंतिम चरण पूरा होने वाला है। राजस्व वसूली के लिए परिवहन विभाग भी सख्त हो चुका है। फरवरी तक कुल 1237 वाहन स्वामियोें पर कुल चार करोड़ 17 लाख 52 हजार 939 रुपये टैक्स बकाया है। इनको कई बार नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। नतीजतन एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने इन सभी से वसूली के लिए जिला प्रशासन को आरसी जारी करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
3313 वाहनों पर है 12.03 करोड़ का बकाया
इस समय जिले के 3313 व्यावसायिक वाहनों पर कुल 12.03 करोड़ रुपये बकाया है। इन लोगों को 15 मार्च तक का समय दिया गया है। अगर यह समय से जमा कर देंगे तो पेनॉल्टी में कुछ रियायत दे दी जाएगी, नहीं तो उसके बाद सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और टैक्स में बकाएदार वाहनों को सीज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-पंकज कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें