फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरटीओ प्रवर्तन टीम की जांच, 52 वाहनों का चालान

Thu, 18 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सड़क सुरक्षा के लिए आरटीओ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन के नेतृत्व में एआरटीओ पंकज सिंह की टीम बुधवार को सड़क पर उतरी। जिले के विभिन्न चौराहों पर जांच की गई। जांच में 52 वाहनों का चालान किया। जबकि 04 वाहनों को निरूद्ध किया गया।
विज्ञापन

बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान गन्ना लदे कुछ ट्रकों पर रिफ्लेक्टर पट्टी न लगे होने एवं अत्यधिक ऊंचाई के अभियोग में चालान किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
एआरटीओ पंकज सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित यातायात के नियमों का खुद पालन करना चाहिए, मगर नियम काे दर किनार कर तमाम लोग वाहन चला रहे हैं। इस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ट्रक पर गन्ना लादने का भी मानक है। ओवर हाइट गन्ना लदे ट्रकों व ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें