बहादुरपुर। भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने के उद्देश्य से निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को ब्लाॅक क्षेत्र के भरवलिया, करमी बुजुर्ग तथा गौरिया ग्राम पंचायतों में पहुंची।
यात्रा के नोडल अधिकारी राजीव शर्मा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरवलिया में शामिल हुए। यात्रा के दौरान लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सभी योजनाओं की जानकारी दी जाए तथा सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। प्रमुख प्रतिनिधि केके दुबे ने कहा कि प्रधान मंत्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से समूह के माध्यम से लोन उपलब्ध कराकर कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने में सहयोग कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत करमी बुजुर्ग में मुख्य अतिथि शैलेंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से गरीबों को अच्छी और पांच लाख तक की मुफ्त दवा के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। इसके माध्यम से सरकारी व निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराया जा सकता है। इस मौके पर प्रधान शमशेर खान मौजूद रहे।
गौरिया में संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि रमेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, खासकर महिलओं की चिंता करते हुए उन्हें आवास, रसोई गैस व राशन की व्यवस्था दी है, ताकि कोई भी गरीब भूखा न सोए।