फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : आज निकाली जाएगी लाॅटरी, स्कूलों में मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Mon, 24 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
209 बच्चों ने आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कर रखा है आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत कॉन्वेट स्कूलों में प्रवेश के लिए चौथे चरण में 209 बच्चाें ने आवेदन किया है। आवेदनों के सत्यापन के बाद सोमवार को लॉटरी निकाली जाएगी। लाॅटरी में जिन बच्चों का नाम निकलेगा, उन्हें कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
आरटीई के तहत दुर्बल आय वर्ग के परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉन्वेट स्कूलों मेंं प्रवेश दिलाने की योजना है। इसके तहत प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश दिया जाता है। कॉन्वेट स्कूलों में पढ़ने वाले इन बच्चों की कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा मुफ्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में इसके लिए 6,937 सीटें हैं। तीन चरणों में 143 बच्चे योग्य पाए गए थे। इन्हें कॉन्वेट स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। आरटीई के तहत निर्धारित सीटों के तीन चरणों में सीटें न भरने के कारण चौथी चरण मेंं प्रवेश की प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च थी। चौथे चरण में कॉन्वेट स्कूलों में प्रवेश के लिए 209 बच्चों ने आवेदन किया। आवेदनों के सत्यापन के बाद 24 मार्च को बेसिक शिक्षा कार्यालय में लाॅटरी निकाला जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि आरटीई के तहत जिन बच्चों ने निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किया है, उसकी लाॅटरी सोमवार को निकाली जाएगी। इसके बाद स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें