बस्ती। आरएसएस नगर इकाई की तरफ से वन विहार कार्यक्रम कड़र धाम मंदिर परिसर में हुआ। सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। विभाग प्रचारक ऋषि ने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे कार्यक्रमों से हम लोगों में भेदभाव को मिटाते हैं और एकजुटता का भी संदेश जाता है। गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉक्टर अवधेश, प्रांत शारीरिक प्रमुख तुलसीराम, जिला प्रचारक सर्वेंद्र, नगर प्रचारक हिमांशु, विभाग कार्यवाह आशीष, आशुतोष मल्ल, सुभाष, अरविंद, श्री राम, आदि उपस्थिति रहे। आशीष ने एकल गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशगवार बनाया। संवाद