फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देशभक्ति और राष्ट्र निष्ठा का पर्याय है आरएसएस

Tue, 14 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हरैया।कसबे में पथ संचलन करते स्वयं सेवक-संवाद
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे के बीआरसी मैदान पर आरएसएस के स्थापना दिवस के सौ वर्ष पूरे होने पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने संघ के स्थापना के उद्देश्यों व उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने ...संगठन संगठन गढ़े चलो सु पंथ पर बढ़े चलो...गीत के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान अनुशासन, एकता और देशभक्ति की झलक देखने को मिली। मुख्य वक्ता ने ऋषि ने संघ को देशभक्ति और राष्ट्र निष्ठा का पर्याय है। स्थापना के समय से ही विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए स्वयंसेवकों ने संघ के उद्देश्यों के साथ राष्ट्र धर्म सर्वोपरि की भावना से कार्य किया। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक समाज में सदभाव,राष्ट्र भावना व सेवा के संकल्प को लेकर कार्य करता है। संघ ने अपनी सौ वर्षों की यात्रा सेवा साधना और अनुशासन के बल पर पूरी की है।
तपसी धाम आश्रम के प्रधान सेवक महंत जय बक्स दास ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए देश व समाज की मजबूती में आर एस एस के योगदान की चर्चा की। देर सायं बड़ी संख्या में बैंडबाजे के साथ कदमताल कर रहे स्वयंसेवकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। पथ संचलन में विधायक अजय सिंह जिला संघचालक अजय,नगर संघ चालक राम तीरथ अजीत, राघवेंद्र, संतोष, प्रमोद, राजेश दुबे मौजूद रहे। संवाद

हरैया।कसबे में पथ संचलन करते स्वयं सेवक-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें