फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरएसएस ने मनाया विजयदशमी उत्सव, किया पथ संचलन

Wed, 08 Oct 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया कस्बे मे पथ संघ का पद संचलन- संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100वें स्थापना उत्सव पर पथ संचलन किया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पथ संचलन किया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पथ संचलन की शुरुआत धर्मपुर स्थित विद्यालय से हुई। यहां वक्ताओं ने संघ के आदर्शों, अनुशासन, राष्ट्रसेवा तथा सांस्कृतिक जागरण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि यह आयोजन संघ के सौ वर्षों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। स्वयंसेवकों ने राम-जानकी मार्ग होते हुए स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज तक पथ संचलन किया। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि संघ अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का प्रतीक है। संघ का यह प्रयास युवाओं में देशप्रेम और सामाजिक जागरूकता फैलाने में मदद करेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और इसे समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाने वाला बताया।



पथ संचलन के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। आयोजन का समापन कार्यक्रम के सभी प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों के संयुक्त रूप से विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। इस दौरान प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक ऋषि, जिला सहसंचालक घनश्याम, जिला प्रचारक राघवेंद्र, खंड संचालक संजय, सुनील, हरेंद्र प्रताप, अवधेश, प्रवीण, गजेंद्र, अंबिका, घनश्याम आदि स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन

आरएसएस का पथ संचलन आज, शामिल होंगे 200 स्वयंसेवक

बनकटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को होने वाले पथ संचलन की तैयारी बैठक हुई। जिला कार्यवाह नीरज ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जनमानस को सजग करना है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे सीडीए एकेडमी से पथ संचलन का शुभारंभ होगा, जो बनकटी होते नगर पंचायत के कलाम नगर वार्ड पंखोवारी तक जाएगा। इसमें लगभग 200 स्वयंसेवक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि संचलन के दौरान अनुशासन का पालन किया जाएगा और मार्ग में जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, रविचंद पांडेय, अतुल पाल, जगदंबा शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें