फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दे रहा आरसेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण अंचल की महिलाओं और युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। संस्थान में वर्तमान में राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप 50 प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आरसेटी की खास पहल यह है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ रही है। प्रशिक्षक गांवों में चौपाल और सामुदायिक केंद्रों पर पहुंचकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। इससे गृहिणियों और कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को घर के नजदीक ही हुनर सीखने का अवसर मिल रहा है।
संस्थान ने पिछले तीन वर्षों में प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 कर दी है। इनमें 20 नए और 30 पारंपरिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। सिलाई प्रशिक्षण के तहत महिलाएं अनारकली फ्रॉक, अंब्रेला फ्रॉक और कली वाली फ्रॉक समेत विभिन्न डिजाइन की पोशाकें बनाना सीख रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को अपना लघु उद्योग या स्वरोजगार शुरू करने के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें